Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार...

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार...
X

CG Accident : कोण्डागांव। जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। यह हादसा कोण्डागांव नगर के राम मंदिर तालाब के पास भूस्खलन के कारण वन-वे और प्रतिबंधित घोषित मार्ग पर हुआ। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, और उसके शरीर के अंग सड़क पर दूर तक बिखर गए। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राम मंदिर तालाब के पास उस सड़क पर हुआ, जिसे भूस्खलन के खतरे के कारण वन-वे और प्रतिबंधित मार्ग घोषित किया गया था। इसके बावजूद, एक ट्रक इस मार्ग पर अनधिकृत रूप से घुस गया और तेज गति से आते हुए स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गया, और युवक के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और बिखरे हुए मलबे व अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रक प्रतिबंधित मार्ग पर गलत दिशा से आ रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया है। साथ ही, फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire