Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम छात्र को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम छात्र को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...
X

CG Accident : दुर्ग। जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 12 साल के स्कूली छात्र की जान चली गई। घटना ग्राम मोंहदी में हुई, जब छात्र स्कूल से घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

CG Accident : बता दें कि ग्राम मोंहदी निवासी 12 वर्षीय भावेश निषाद शुक्रवार शाम करीब 5.15 बजे साइकिल से स्कूल से घर लौट रहा था, तभी लापरवाह ट्रक चालक ने उसे अपनी जद में ले लिया। ट्रक के पहियों के नीचे आकर छात्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

CG Accident : इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और भिलाई तीन थाना, कुम्हारी और जामुल थाना की टीमें मौके पर पहुंची। तीनों थाने के टीआई और सीएसपी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और घटना की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire