Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत...

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली महिला और उसके घायल पति दोनों कोण्डागांव जिले के निवासी थे।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत...
X
CG Accident : धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूधावा-घोटगांव तिराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे और अचानक उनकी बाइक एक 14 चक्के वाले ट्रक की चपेट में आ गई।


CG Accident : घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल पति को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


CG Accident : जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली महिला और उसके घायल पति दोनों कोण्डागांव जिले के निवासी थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire