Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, दंपति की गई जान...

बताया जाता है कि मृतक एस एन चतुर्वेदी एसईसीएल दीपका में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और अगले दो महीनों में रिटायर होने वाले थे।

CG Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, दंपति की गई जान...
X

CG Accident : कोरबा। लखनपुर के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी एस एन चतुर्वेदी और उनकी पत्नी रामकली चतुर्वेदी की मौत हो गई। घटना तब हुई जब दोनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी और पलट गई।

CG Accident : बता दें कि घटना कटघोरा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और खेत में जा गिरा। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामकली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एस एन चतुर्वेदी को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक एस एन चतुर्वेदी एसईसीएल दीपका में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और अगले दो महीनों में रिटायर होने वाले थे।

CG Accident : वहीं उनकी पत्नी रामकली चतुर्वेदी एक गृहिणी थीं। दोनों दीपका प्रगति नगर बी टाइप 277 एसईसीएल कॉलोनी में रहते थे। दंपति अपने गृह ग्राम मध्यप्रदेश के रीवा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर के नींद में होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire