Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर गिरे युवक को हाइवा ने कुचला...

मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा और कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर गिरे युवक को हाइवा ने कुचला...
X

CG Accident : जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा-बलौदा मार्ग पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए।

CG Accident : बता दें कि दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। इसी बीच, पीछे से आ रहे एक हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। हाइवा के चक्के के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदकुमार के रूप में हुई, जो भैसो गांव का निवासी बताया जा रहा है।

CG Accident : वहीं, हादसे में घायल हुए दूसरे युवक, शिव कुमार भारद्वाज, को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझ आने से पहले ही सब कुछ खत्म हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा और कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire