Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार हवलदार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

सांकरा थाना क्षेत्र में जोंक नदी के पास हुए इस हादसे ने पुलिस महकमे और मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार हवलदार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
X

CG Accident : महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग को रविवार को एक बड़ी क्षति पहुंची, जब सड़क हादसे में एक हवलदार की दर्दनाक मौत हो गई। सांकरा थाना क्षेत्र में जोंक नदी के पास हुए इस हादसे ने पुलिस महकमे और मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, दयासागर भोई, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में बागबाहरा थाना में पदस्थ थे, किसी आवश्यक कार्य से मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के समीप उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हवलदार दयासागर भोई को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire