Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : रक्षाबंधन त्यौहार मनाकर घर लौट रहे दंपति हुए हादसे का शिकार, महिला की गई जान...

CG Accident : रायगढ़। जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।

CG Accident : रक्षाबंधन त्यौहार मनाकर घर लौट रहे दंपति हुए हादसे का शिकार, महिला की गई जान...
X
CG Accident : रायगढ़। जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पति को हाथ और पसली में चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


CG Accident : बता दें कि परिक्षित चौहान 46 वर्ष अपनी पत्नी हेमा चौहान 40 वर्ष को लेकर उसके भाई को राखी बंधवाने के लिए बजरंगडीपा जुटमिल आया था। राखी बांधकर दोनों पति-पत्नी से वापस बाइक से घर लौट रहे थे। तभी ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


CG Accident : मामले में पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे ट्रेलर चालक वहां से भाग नहीं सका। ऐसे में पुलिस के जवान भी वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire