Create your Account
CG Accident : बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 1 महिला और बच्चे की मौत, 25 घायल
- Rohit banchhor
- 15 May, 2025
पुलिस ने बस को खाई से निकालने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है।
CG Accident : बलरामपुर। जिले में चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुखद घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
CG Accident : बता दें कि बस शंकरगढ़ से झारखंड के एक गांव में बारात लेकर जा रही थी। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। गुरुवार सुबह कंठी घाट के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और चांदो थाना पुलिस के साथ बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया और 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।
CG Accident : हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, और कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करने की तैयारी की जा रही है। चांदो थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और घाट की खतरनाक भौगोलिक स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने बस को खाई से निकालने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : YouTube बना नकली नोटों की 'पाठशाला', कृषि सेवा केंद्र से चल रहा था जाली करेंसी का कारोबार, 2 गिरफ्तार
- 2. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 3. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

