Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG ACB Raid : 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक, मांगी थी 1 लाख की घूस

एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

CG ACB Raid : 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक, मांगी थी 1 लाख की घूस
X

CG ACB Raid : सक्ती। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (आकस्मिक भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सक्ती जिले में राजस्व निरीक्षक (रेवन्यू इंस्पेक्टर) बद्री नारायण जांगड़े को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बता दें कि यह मामला जमीन के सीमांकन का है।

CG ACB Raid : जानकारी के मुताबिक, किसान से राजस्व निरीक्षक ने इस काम के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 50 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था। बाकी 50 हजार रुपये की मांग को लेकर किसान को लगातार परेशान किया जा रहा था। परेशान किसान, जो हसौद तहसील के भातमाहुल गांव का निवासी है, ने आखिरकार एसीबी से इसकी शिकायत की।

CG ACB Raid : शिकायत की जांच में इसे सही पाया गया, जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। एसीबी ने किसान को कैमिकल लगे 30 हजार रुपये के नोट देकर राजस्व निरीक्षक के पास भेजा। तय योजना के अनुसार, एसीबी की टीम सादे कपड़ों में आसपास तैनात रही। जैसे ही निरीक्षक ने पैसे स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire