Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
केंद्र सरकार 'भारत' ब्रांड के तहत बेचेगी साबुत चना और मसूर दाल, सस्ते दर पर उपलब्ध होंगी दालें
नई दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज दिल्ली-एनसीआर में भारत चना दाल चरण-II की खुदरा बिक्री का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री बीएल वर्मा और निमूबेन जयंतीभाई बांभनिया की उपस्थिति में एनसीसीएफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
भारत चना दाल के दूसरे चरण के अंतर्गत सरकार 3 लाख टन चना स्टॉक को चना दाल और चना साबुत में परिवर्तित कर उपभोक्ताओं को क्रमशः 70 रुपये प्रति किलोग्राम और 58 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा, भारत ब्रांड का विस्तार मूंग और मसूर दालों तक भी किया गया है।
इस पहल के माध्यम से त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर आवश्यक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि यह सरकार की उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही सरकार ने प्याज और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए भी उचित मूल्य सुनिश्चित करने के कदम उठाए हैं।
सरकार के अन्य कदम: सरकार ने तुअर, उड़द, मसूर और चना जैसे दालों के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी है और इसके चलते कीमतों में गिरावट आई है। प्याज की कीमत स्थिर रखने के लिए भी सरकार ने रबी फसल से 4.7 लाख टन प्याज खरीदा था, जिसका निपटान तेजी से किया जा रहा है। पहली बार प्याज के थोक परिवहन के लिए रेल रेक का उपयोग किया गया है, जिससे विभिन्न राज्यों में प्याज की आपूर्ति को सुचारु किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. SSC CHT Paper 2 Result: एसएससी सीएचटी पेपर-2 का रिजल्ट घोषित; 1,722 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित, ऐसे करें डाउनलोड
- 2. GST collection May 2026: जीएसटी कलेक्शन में बूम, मई में 1.94 लाख करोड़ रुपए के हुआ पार, सरकार का खजाना लबालब
- 3. MP News : 15 लाख की चोरी से मचा हड़कंप, पड़ोसियों ने रंगे हाथ पकड़वाया चोर, फिर भी पुलिस को चकमा देकर फरार
- 4. Box Office Collection: पेद्दी का जलवा जारी, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी की ‘बंदर’ पड़ीं फीकी, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

