Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Celebrity MasterChef India : गौरव खन्ना ने जीता पहला खिताब, स्वाद और जुनून से रसोई में बिखेरा जादू...

गोल्डन मास्टरशेफ ट्रॉफी, 20 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि और प्रतिष्ठित शेफ कोट से नवाजा गया।

Celebrity MasterChef India : गौरव खन्ना ने जीता पहला खिताब, स्वाद और जुनून से रसोई में बिखेरा जादू...
X

Celebrity MasterChef India : मुंबई। टीवी के चहेते अभिनेता और ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। चार महीने की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और स्वाद के दम पर गौरव ने फिनाले में अपनी अनूठी डिश से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्हें गोल्डन मास्टरशेफ ट्रॉफी, 20 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि और प्रतिष्ठित शेफ कोट से नवाजा गया।

Celebrity MasterChef India : फिनाले में गौरव खन्ना ने अपनी शानदार प्रस्तुति और स्वादिष्ट डिश से सभी को हैरान कर दिया। विशेष अतिथि के रूप में मौजूद मशहूर शेफ संजीव कपूर उनकी कुकिंग से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मंच पर जाकर गौरव को गले लगाया। भावुक पल में संजीव कपूर ने कहा, “तुमने अब तक शायद इमोशन्स को छिपाकर यह मुकाम हासिल किया, लेकिन अब जिंदगी को इमोशन्स के साथ जियो।” यह लम्हा शो का सबसे यादगार पल बन गया।

Celebrity MasterChef India : जजों और दर्शकों ने की तारीफ-
शो को फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार जैसे दिग्गजों ने जज किया। गौरव की जीत पर चैनल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “टीवी स्क्रीन से किचन तक, गौरव खन्ना ने हर जगह अपनी चमक बिखेरी।” फिनाले में गौरव के साथ निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश ने भी कांटे की टक्कर दी। निक्की फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि तेजस्वी को सेकंड रनर-अप का स्थान मिला।

Celebrity MasterChef India : शो में दिखा सितारों का जलवा-
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ में गौरव के अलावा दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, अभिजीत सावंत, राजीव अदतिया, फैसल शेख और उषा नाडकर्णी जैसे कई मशहूर चेहरे शामिल थे। दीपिका को हाथ में चोट के कारण शो बीच में छोड़ना पड़ा, जबकि अन्य प्रतियोगी एलिमिनेशन राउंड में बाहर हो गए। गौरव ने हर चुनौती में अपने धैर्य और हुनर का लोहा मनवाया।

Celebrity MasterChef India : गौरव की जीत का जश्न-
गौरव खन्ना की यह जीत केवल एक ट्रॉफी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके जुनून, मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा का प्रतीक है। अनुज कपाड़िया के किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गौरव ने अब रसोई में भी अपनी बादशाहत साबित कर दी। उनकी इस उपलब्धि पर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire