Create your Account
दिल्ली नतीजों पर एमपी में जश्न, सीएम यादव बोले-दिल्ली की आपदा गई
भोपाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूखा खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। रुझानों के बाद दिल्ली में बीजेपी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। दिल्ली में बन रही भाजपा सरकार को लेकर मध्य प्रदेश में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी की जीत पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के रेसीडेंसी कोठी में दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों में भाजपा की शानदार बढ़त पर मंत्री तुलसीराम सिलावट व इंदौर सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। इसके बाद मुख्यमंत्री इंदौर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए, उन्होंने वहां पहुंचकर संगम में महाकुंभ स्नान किया।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनता के साथ जुड़ाव है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और देश का बदलता हुआ मिजाज सब एक दिशा में जा रहे हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग अपनी छोटी मानसिकता से देश और प्रदेश को वर्षों से गुमराह करती आई है। ऐसे सारे तत्वों की लगातार हार हो रही है। भाजपा लगातार हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद के चुनाव भी केंद्र की तरह ही जीत रही है।
एक आप और कांग्रेस ने देशभर में एक विखंडतावाद फैलाया था, सबको गुमराह करने के लिए। यह सबक है सबको की वह अपने अंदर झांक कर देखें। आप, बाप या कांग्रेस पार्टी को सोचने की जरूरत है कि देश की जनता इन सबकी असलियत जान चुकी है। फैले हुए कीचड़ में कमल खिल रहा है इस बात का आनंद है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज प्रयागराज महाकुंभ में वीआईपी घाट त्रिवेणी संकुल पर गंगा स्नान के बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे। यादव दिनभर महाकुंभ में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात को भोपाल लौटेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
- 2. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 3. Jailer 2 Release Date: रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज डेट का ऐलान, धमाकेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
- 4. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

