Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Ceasefire: पाकिस्तान की बौखलाहट, 14 दिनों से LOC पर सीजफायर उल्लंघन, अबतक 13 नागरिकों की मौत, कई घायल

Ceasefire: पाकिस्तान की बौखलाहट, 14 दिनों से LOC पर सीजफायर उल्लंघन, अबतक 13 नागरिकों की मौत, कई घायल
X

Ceasefire: नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट चरम पर है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना लगातार 14 दिनों से सीजफायर का उल्लंघन कर रही है, जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 59 लोग घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, घायलों में 44 पुंछ जिले के हैं। पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Ceasefire: सैन्य सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने 7-8 मई की मध्यरात्रि में कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर सेक्टरों में छोटे हथियारों और तोपों से हमले किए। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेज हुई, जिसमें 6-7 मई की रात 25 मिनट में 24 मिसाइलों से नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। इनमें पांच पीओजेके और चार पाकिस्तान में थे, जहां आतंकियों की भर्ती और प्रशिक्षण होता था। इस हमले में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए।

Ceasefire: सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत: लगातार गोलीबारी से सीमावर्ती गांवों में दहशत है। लोग बंकरों में शरण ले रहे हैं। जम्मू के पांच सीमावर्ती जिलों में स्कूल लगातार दूसरे दिन बंद हैं। भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है और पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रख रही है। सरकार ने विपक्ष के साथ मिलकर स्थिति पर चर्चा की और एकजुटता का संदेश दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire