Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर से भौखलाया पाकिस्तान, पाक सेना की फायरिंग में 10 नागरिकों की मौत, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर से भौखलाया पाकिस्तान, पाक सेना की फायरिंग में 10 नागरिकों की मौत, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
X

Ceasefire: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की ताबड़तोड़ गोलाबारी ने भारी तबाही मचाई है। मंगलवार और बुधवार की रात पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी, उरी और तंगधार सहित कई इलाकों में भारी गोलीबारी की, जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ जिले में हुआ, जहां सात लोगों की जान गई।

Ceasefire: पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम गांवों को निशाना बनाया, जिससे कई घर, दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तंगधार में तोपखाने की गोलाबारी से एक नागरिक का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुंछ के मनकोट में मोर्टार शेल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई। उरी के सलामाबाद और कलगे इलाकों में गोलाबारी से कई घर तबाह हुए, जिससे लोग दहशत में सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

Ceasefire: रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह गोलाबारी भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में शुरू हुई। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर, राजौरी के लाम, मंजाकोट और उत्तरी कश्मीर के करनाह व उरी सेक्टरों में दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही।

Ceasefire: अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गोलाबारी के दौरान कई परिवारों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा। सलामाबाद में तालिब हुसैन और डॉ. बशीर अहमद के घर पूरी तरह नष्ट हो गए।

Ceasefire: भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया जा रहा है। गोलाबारी से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन सीमा पर तनाव बरकरार है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire