Breaking News
:

CCPL Season 2 : छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज जून 2025 में, डीआरएस सिस्टम और फ्री एंट्री के साथ होगा खास

CCPL Season 2

दर्शकों के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री और सोनी टीवी पर लाइव प्रसारण इस आयोजन को हर क्रिकेट प्रेमी तक पहुंचाएगा।

CCPL Season 2 : रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का दूसरा सीजन जून 2025 में शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली बार घरेलू क्रिकेट में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल, अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटरों की मौजूदगी, और बीसीसीआई पैनल के अंपायरों की भागीदारी इस सीजन को और भी खास बनाएगी। साथ ही, दर्शकों के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री और सोनी टीवी पर लाइव प्रसारण इस आयोजन को हर क्रिकेट प्रेमी तक पहुंचाएगा।


CCPL Season 2 : घरेलू क्रिकेट में पहली बार डीआरएस का उपयोग-

सीपीएल सीजन 2 में सबसे बड़ा आकर्षण होगा डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) का इस्तेमाल। यह तकनीक अब तक केवल अंतरराष्ट्रीय मैचों और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में देखी जाती थी। अब छत्तीसगढ़ की इस घरेलू लीग में पहली बार इसका उपयोग होगा। प्रत्येक टीम को प्रति पारी तीन रिव्यू मिलेंगे, जिससे वे अंपायर के फैसले को चुनौती दे सकेंगी। इस अत्याधुनिक तकनीक से खेल के फैसले अधिक निष्पक्ष और सटीक होंगे, जिससे सीसीपीएल की गुणवत्ता और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।


CCPL Season 2 : अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर और बीसीसीआई अंपायर बढ़ाएंगे रौनक-

इस बार सीसीपीएल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कमेंटेटर अपनी आवाज से मैचों में जान डालेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने 10 अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटरों की सूची तैयार की है, जिनमें से 3-4 को अंतिम रूप दिया जाएगा। ये कमेंटेटर पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही, बीसीसीआई पैनल के अनुभवी अंपायर मैचों की निष्पक्षता सुनिश्चित करेंगे। यह कदम सीसीपीएल को एक प्रोफेशनल और हाई-प्रोफाइल लीग के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


CCPL Season 2 : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की तैयारियां-

सीएससीएस के मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने बताया कि इस बार सीसीपीएल को और भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। “हम डीआएस सिस्टम, अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर, और बीसीसीआई अंपायरों के साथ आयोजन को नया मुकाम देंगे। दर्शकों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था और स्टेडियम की सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य सीसीपीएल को एक राष्ट्रीय ब्रांड बनाना है,” दवे ने कहा। स्टेडियम में दर्शकों के लिए पास सिस्टम लागू होगा, जिससे व्यवस्थित और सुरक्षित प्रवेश सुनिश्चित होगा।


CCPL Season 2 : 6 टीमें, 18 रोमांचक मुकाबले-

सीपीएल सीजन 2 में पिछले सीजन की तरह 6 टीमें हिस्सा लेंगी। रायपुर राइनोस, बिलासपुर बुल्स, सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसन, रायगढ़ लायंस, और राजनांदगांव पैंथर्स। पिछले सीजन में रायपुर राइनोस ने फाइनल में बिलासपुर बुल्स को हराकर खिताब जीता था। इस बार भी इन टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। टूर्नामेंट में कुल 18 टी-20 मैच खेले जाएंगे, जिसमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है।


CCPL Season 2 : नए और पुराने खिलाड़ियों का मिश्रण-

पिछले सीजन में 450 खिलाड़ियों में से 120 का चयन 6 टीमों के लिए किया गया था। इस बार चयन प्रक्रिया में बदलाव होगा। पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि खराब प्रदर्शन करने वालों को बाहर किया जा सकता है। सीएससीएस का लक्ष्य है कि युवा प्रतिभाओं को मौका मिले और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मिलकर वे छत्तीसगढ़ क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।


CCPL Season 2 : फ्री एंट्री और लाइव प्रसारण-

सीसीपीएल के सभी मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जो पिछले सीजन की तरह इस बार भी आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर है। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त होगा। इसके अलावा, “पकड़ो कैच, जीतो कैश” प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें स्टैंड में गेंद पकड़ने वाले दर्शक 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। स्टेडियम में बेहतर बैठने की व्यवस्था और पास सिस्टम से दर्शकों को शानदार अनुभव मिलेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us