Create your Account
CBSE Result 2025 : मई में आएंगे नतीजे, इन वेबसाइटों में देख सकेंगे परिणाम...
- Rohit banchhor
- 03 Apr, 2025
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं।
CBSE Result 2025 : नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं। 10वीं की परीक्षाएं पहले ही खत्म हो गई हैं, वहीं 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल 2025 को साइकोलॉजी पेपर के साथ पूरी होंगी। अब लाखों छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम मई 2025 में घोषित होंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग ऐप (UMANG App) के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।
CBSE Result 2025 : पिछले सालों में कब आए थे रिजल्ट?
2024: 13 मई
2023: 12 मई
2022: 22 जुलाई
2021: 3 अगस्त
2020: 15 जुलाई
2019: 6 मई
CBSE Result 2025 : डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका-
digilocker.gov.in वेबसाइट या डिजिलॉकर ऐप खोलें।
अपने अकाउंट में साइन इन करें या नया अकाउंट बनाएं।
होम पेज पर ‘सीबीएसई रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी डिटेल्स (रोल नंबर आदि) डालें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
CBSE Result 2025 : सीबीएसई वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया-
आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘Class X Results 2025’ या ‘Class XII Results 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे चेक कर प्रिंटआउट निकाल लें।
CBSE Result 2025 : 2024 में कैसा रहा था प्रदर्शन?
पिछले साल 12वीं में 87.98% छात्र पास हुए, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 91.52% रहा, जो छात्रों से 6.4% अधिक था। 10वीं में 93.60% उत्तीर्ण हुए, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 94.75% रहा, जो छात्रों से 2.04% ज्यादा था। केंद्रीय तिब्बती स्कूलों का पास प्रतिशत 99.23% सबसे अधिक रहा, इसके बाद नवोदय विद्यालय (98.90%) और केंद्रीय विद्यालय (98.81%) का स्थान रहा।
CBSE Result 2025 : टॉपर्स की लिस्ट नहीं होगी जारी-
सीबीएसई इस बार भी टॉपर्स की सूची जारी नहीं करेगा। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड ने कुछ सालों से यह प्रथा बंद कर दी है। हालांकि, असंतुष्ट छात्रों के लिए रीचेकिंग और फेल होने वालों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
- 2. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
- 3. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 4. IND A vs SL A: भारत ए ने श्रीलंका ए को अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया, गुरनूर बरार ने लिए 10 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

