Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CBSE Admit Card: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

CBSE Admit Card

CBSE Admit Card: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
X

CBSE Admit Card: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड आधिकारिक परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, विषय कोड, परीक्षा तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

CBSE Admit Card: नियमित छात्र खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। स्कूल के अधिकारी पोर्टल पर लॉग इन करके कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके बाद प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को वितरित किए जाएंगे। बिना हस्ताक्षर और मुहर वाला एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर मान्य नहीं होगा, इसलिए छात्रों को स्कूल से प्राप्त मूल एडमिट कार्ड ही परीक्षा में ले जाना अनिवार्य है।

CBSE Admit Card: परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 तक विभिन्न चरणों में समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। सभी विषयों की तिथियां बोर्ड द्वारा पहले ही जारी की जा चुकी हैं


CBSE Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया (स्कूलों के लिए):

-parikshasangam.cbse.gov.in पर जाएं।

-स्कूल लॉगिन विकल्प चुनें।

-यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।

-Admit Card सेक्शन में कक्षा चुनकर डाउनलोड करें।

-प्रिंट लें, हस्ताक्षर-मुहर लगवाएं और छात्रों को दें।

छात्रों को सलाह है कि स्कूल से संपर्क कर एडमिट कार्ड जल्द प्राप्त करें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire