Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा खत्म, अब रिजल्ट का इंतजार, 2021 में 99% रहा रिजल्ट, जानें पिछले 5 साल के सफल छात्रों का प्र​तिशत

CBSE 12th Results 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरी कर ली हैं, जो 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलीं। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज 4 अप्रैल, 2025 को समाप्त हुई। इस साल 2024-25 सत्र में लगभग 42

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा खत्म, अब रिजल्ट का इंतजार, 2021 में 99% रहा रिजल्ट, जानें पिछले 5 साल के सफल छात्रों का प्र​तिशत
X

नई दिल्ली। CBSE 12th Results 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरी कर ली हैं, जो 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलीं। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज 4 अप्रैल, 2025 को समाप्त हुई। इस साल 2024-25 सत्र में लगभग 42 लाख छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। कक्षा 10वीं के 24.12 लाख छात्रों ने 84 विषयों में और कक्षा 12वीं के 17.88 लाख छात्रों ने 120 विषयों में परीक्षा दी।

CBSE 12th Results 2025: छात्र अब CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। आइए पिछले पांच सालों के उत्तीर्ण प्रतिशत की सूची पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि दोनों बोर्ड परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा।


CBSE 12th Results 2025: साल 2021 में CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वाधिक उत्तीर्ण दर दर्ज की थी। कक्षा 10वीं के लिए 99.04% और कक्षा 12वीं के लिए 99.37% छात्र सफल हुए। हालांकि, महामारी के बाद उत्तीर्ण प्रतिशत में धीरे-धीरे कमी आई है।

CBSE 12th Results 2025: कक्षा 10वीं का प्रदर्शन अपेक्षाकृत स्थिर रहा है, जो 2022 में 94.40% से घटकर 2024 में 93.60% पर पहुंचा। वहीं, कक्षा 12वीं में अधिक गिरावट देखी गई, जो 2022 में 92.71% से 2023 में 87.33% तक पहुंची, लेकिन 2024 में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 87.98% हो गया है।

READ MORE-CBSE 12th Results 2025: बीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म, इस दिन आएंगे रिजल्ट, चेक कर लें डेट


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire