Breaking News
:

CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसई 10वीं का परिणाम जारी, उमंग ऐप पर देखें नतीजे, ऐसे करें चेक अपना रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026

CBSE 10th Result 2026 : नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 15 अप्रैल को जारी कर दिया है। इस बार 12वीं का रिजल्ट आने से पहले 10वीं का नतीजा घोषित किया गया है। करीब 25 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।


CBSE 10th Result 2026 : रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, CBSE Results Portal, DigiLocker और UMANG ऐप पर देख सकते हैं।


CBSE 10th Result 2026 : ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी भरें।

सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर लिया जा सकता है।


CBSE 10th Result 2026 : इस साल से शुरू होगा दूसरा एग्जाम

सीबीएसई ने इस साल से 10वीं बोर्ड का दूसरा एग्जाम आयोजित करने का फैसला लिया है। दूसरा एग्जाम 15 मई से 1 जून तक चलेगा। पहले एग्जाम में शामिल छात्र अधिकतम तीन विषयों में इस एग्जाम में बैठ सकते हैं।


CBSE 10th Result 2026 : पासिंग मार्क्स

CBSE 10वीं बोर्ड में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक लाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। दो से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को फेल घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रिजल्ट ध्यान से देखें और किसी भी समस्या के मामले में स्कूल या CBSE हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us