Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CBI: रिश्वतखोरी के आरोप में डीआईजी हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा

CBI: रिश्वतखोरी के आरोप में डीआईजी हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा
X

CBI: चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई टीम ने उन्हें मोहाली से ट्रैप लगाकर पकड़ा। भुल्लर पर हर महीने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने चंडीगढ़ सेक्टर-40 स्थित उनके घर पर छापेमारी की और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। जांच के दौरान एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें कथित तौर पर ‘मंथली कलेक्शन’ का रिकॉर्ड दर्ज है।

CBI: जानकारी के अनुसार, सीबीआई पिछले कई दिनों से डीआईजी भुल्लर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। गुरुवार को उन्हें रंगे हाथों पांच लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सीबीआई टीम ने चंडीगढ़ और रोपड़ में उनके अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी।

CBI: यह कार्रवाई मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी की शिकायत पर की गई है, जिसने डीआईजी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सीबीआई ने फिलहाल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जल्द ही भुल्लर को अदालत में पेश किया जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire