बिल्लियों ने रैंप वॉक कर बिखेरे जलवे, काम्पटीशन में शामिल हुई 5 लाख तक की कैट...
MP News : भोपाल। राजधानी में एक और जहां गुलाबी ठंड के बीच सैलानी घूमने आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरी और बिल्लियां रैंप वॉक करती नजर आईं। आज रविवार को कोहेफिजा स्थित लेक व्यू गार्डन में कैट शो काम्पटीशन का आयोजन किया गया। इस कॉम्पटीशन में 10 नस्ल की 300 बिल्लियां शामिल हुई हैं। इनकी कीमत 5 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक है। शो सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में कैट लवर्स पहुंचे।
MP News : फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साकिब पठान ने बताया कि शहर में चौथी बार कैट शो हो रहा है। सबसे खास मेनकून कैट भी इस शो का हिस्सा बनी।कैट शो में शामिल बिल्लियों का रिव्यू तीन सदस्यीय ज्यूरी कर रही है। यही ज्यूरी तय करेगी कि शो में शामिल कौन सी बिल्ली शो स्टॉपर है। क्लब की प्रमुख नाजनीन ने बताया कि ज्यूरी बिल्लियों का रिव्यू पांच पैरामीटर ब्यूटीफिकेशन, ब्रीड स्टैंडर्ड, टेंपरामेंट, हेल्थ और हाइजीन के आधार पर होगा। कैट शो में बिल्लियों की चैम्पियनशिप भी हुई।

