National
SC: नई दिल्ली। हवाई किराए और यात्रियों से लिए जाने वाले अतिरिक्त शुल्क में पारदर्शिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नए नियम जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र ने बताया कि भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने इसके लिए तीन सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने इसे जल्द पूरा करने को कहा।
कोर्ट ने कहा- नियमों का पालन जरूरी
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने केंद्र से कहा कि नियमों को जल्द प्रकाशित किया जाए। कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि नियमों का पालन नहीं करने वाली एयरलाइंस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। केंद्र ने अदालत के सामने नए नियमों का मसौदा सीलबंद लिफाफे में पेश किया।
एयरलाइंस की मनमानी का मुद्दा उठा
यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन की जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में हवाई किराए और अतिरिक्त शुल्क पर निगरानी के लिए मजबूत एवं स्वतंत्र नियामक बनाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया कि त्योहारों और आपात स्थितियों में किराए तेजी से बढ़ जाते हैं।
यात्रियों के हितों पर जोर
सुनवाई के दौरान मुफ्त सामान की सीमा में बदलाव और अतिरिक्त शुल्क जैसे मुद्दे भी उठाए गए। कोर्ट ने मसौदे में यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिए प्रस्तावित तंत्र पर विचार किया। हालांकि, नियामक की शक्तियों और स्वतंत्रता को लेकर अदालत ने कुछ सवाल भी उठाए। मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी।
Badminton World Championship: नई दिल्ली। भारत के युवा बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी चीन के शी यू ची को पहले ही दौर में हरा दिया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई चैंपियनशिप में वर्ल्ड नंबर-22 आयुष ने शानदार खेल दिखाते हुए यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21-15 से अपने नाम किया।
शी यू ची के खिलाफ दिखाया दमदार खेल
आयुष ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहला गेम 21-14 से जीत लिया। दूसरे गेम में शी यू ची ने वापसी करते हुए 21-13 से बाजी मारी, लेकिन निर्णायक गेम में आयुष ने दबाव बनाए रखा और 21-15 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
2025 में जीता था पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब
आयुष शेट्टी ने 2023 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। उन्हें करियर की बड़ी सफलता 2025 यूएस ओपन में मिली, जहां उन्होंने फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को 21-18, 21-13 से हराकर अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2026 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक भी हासिल किया।
पीवी सिंधु ने भी जीत से की शुरुआत
भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी महिला एकल में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वर्ल्ड नंबर-9 सिंधु ने पहले दौर में आयरलैंड की सोफिया नोबल को महज 29 मिनट में 21-7, 21-11 से हराया।
सिंधु ने पहले गेम में 8-0 की बढ़त बनाकर मुकाबले पर शुरुआत से ही पकड़ बना ली और नोबल को वापसी का मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में 141वीं रैंकिंग वाली नोबल ने बेहतर प्रदर्शन किया और ब्रेक तक सिंधु से सिर्फ तीन अंक पीछे थीं। हालांकि, इसके बाद सिंधु ने अगले 13 में से 10 अंक जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे दौर में उनका सामना कनाडा की वेन यू झांग से होगा।
त्रिसा-गायत्री और अर्जुन-हरिहरन भी जीते
महिला युगल में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने स्पेन की पाउला लोपेज और एल. रोड्रिगेज को 21-9, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
वहीं, पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन ने आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स के खिलाफ जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-16 से जीता। दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी 6-4 से आगे थी, तभी आयरिश जोड़ी ने चोट के कारण मैच से हटने का फैसला किया।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, NTA महानिदेशक समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने हाल की परीक्षा संबंधी समस्याओं के बाद उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए, 10 पदों पर भर्ती
बैठक में बताया गया कि सुधार प्रक्रिया के तहत NTA के 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। एजेंसी में तकनीकी और पेशेवर नेतृत्व मजबूत करने के लिए 10 नए पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी और परीक्षा सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ पद शामिल हैं।
साइबर सिक्योरिटी और प्रश्नपत्र पर विशेषज्ञों की मदद
NTA अब साइबर सुरक्षा, साइकोमेट्रिक्स और प्रश्नपत्र तैयार करने जैसे क्षेत्रों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी जोड़ेगा। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।
पूरी परीक्षा व्यवस्था का होगा ऑडिट
शिक्षा मंत्री ने NTA को परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण का व्यापक ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट मंत्रालय को देनी होगी।
गोपनीय सामग्री की सुरक्षा होगी मजबूत
परीक्षा के प्रश्नपत्र और संवेदनशील सामग्री की सुरक्षा के लिए कॉन्फिडेंशियल ऑपरेशन्स व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। सुरक्षित कमरे, एयर-गैप्ड सिस्टम और डिवाइस जमा करने के प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया जाएगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से जनजीवन प्रभावित है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की 17 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 110 सड़कें बंद, 91 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित और 217 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। बारिश और भूस्खलन से कई इलाकों में आवाजाही के साथ बिजली-पानी की व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।
मंडी और कुल्लू में सबसे ज्यादा सड़कें बंद
सड़कों पर सबसे ज्यादा असर मंडी और कुल्लू में है। मंडी में 39 और कुल्लू में 33 सड़कें बंद हैं। चंबा में 12, शिमला में 9, कांगड़ा में 6 और ऊना में 4 सड़कें प्रभावित हैं। प्रशासन बंद सड़कों को खोलने में जुटा है।
91 ट्रांसफार्मर और 217 जल योजनाएं प्रभावित
बारिश के कारण 91 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। इनमें सिरमौर के 41 और मंडी के 28 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। वहीं प्रदेश की 217 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। अकेले मंडी में 209 योजनाओं पर असर पड़ा है।
18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। कांगड़ा, मंडी, ऊना, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और शिमला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 22 अगस्त तक भी कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
मानसून में 187 लोगों की मौत
30 जून से 16 अगस्त तक प्राकृतिक आपदाओं और सड़क हादसों में 187 लोगों की मौत हुई है, जबकि 294 लोग घायल और एक व्यक्ति लापता है। इस दौरान प्रदेश को करीब 973.15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को 733.95 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 216.40 करोड़ रुपए हुआ है।
Census 2027: नई दिल्ली: जनगणना 2027 के तहत लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी प्रभावित इलाकों में 17 अगस्त से स्व-गणना शुरू होगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग 31 अगस्त तक ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 से 30 सितंबर तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। इन इलाकों में सर्दी और बर्फबारी से पहले जनगणना पूरी करने की तैयारी है।
जियोफेंसिंग से होगी स्व-गणना
लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अधिसूचित बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में स्व-गणना जियोफेंसिंग आधारित होगी। लोग सरकारी पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर जानकारी भर सकेंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक आईडी मिलेगी, जिसे कर्मचारी के घर आने पर दिखाना होगा। अधिकारियों के मुताबिक इस बार जनगणना में डिजिटल तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
पहली बार जाति से जुड़ा सवाल
जनगणना में इस बार कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें पहली बार जाति से जुड़ी जानकारी भी शामिल होगी। इसके अलावा माता-पिता, आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल नंबर और स्थायी पते से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। लोगों द्वारा बताई गई जाति ही दर्ज की जाएगी।
दूर-दराज इलाकों में पहुंचेंगे कर्मचारी
लद्दाख में करीब 637 एन्यूमरेशन ब्लॉक बनाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के 16 जिलों में करीब 88 लाख और लद्दाख के सात जिलों में करीब 2.74 लाख लोगों की गणना की जाएगी। कई गांव बेहद ऊंचाई और दुर्गम इलाकों में हैं। इसके बावजूद कर्मचारी हर परिवार तक पहुंचेंगे।
हिमाचल-उत्तराखंड में भी तैयारी
हिमाचल के करीब 6,903 बर्फीले गांवों और क्षेत्रों में पहले गणना होगी। उत्तराखंड के चार जिलों के 131 गांव और तीन कस्बे भी इसमें शामिल हैं। देश के बाकी हिस्सों में जनगणना का मुख्य चरण फरवरी 2027 में होगा।
Nitin Navin team announced: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई राष्ट्रीय टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है।
बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जारी सूची में छत्तीसगढ़ से सांसद रूपकुमारी चौधरी को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान दी गई है।
LPG e-KYC: नई दिल्ली: एलपीजी गैस कनेक्शन के ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। आधार बेस्ड LPG e-KYC की आखिरी तारीख बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले ग्राहकों को 16 अगस्त तक e-KYC कराने का समय दिया गया था। छुट्टियों के कारण कई ग्राहक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए, जिसके बाद डेडलाइन बढ़ाई गई है।
e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
23 अगस्त तक e-KYC नहीं कराने पर गैस कनेक्शन बंद नहीं होगा। हालांकि, बिना e-KYC वाले ग्राहकों को सब्सिडी या घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए ग्राहकों को तय समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर है। जिन ग्राहकों की e-KYC पहले ही हो चुकी है, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है।
घर बैठे भी कर सकते हैं e-KYC
ग्राहकों को e-KYC के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। अलग-अलग कंपनियों ने अपने ऐप के जरिए ऑनलाइन सुविधा दी है। Indane ग्राहक IndianOil ONE ऐप से आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC कर सकते हैं। Bharatgas ग्राहक Hello BPCL और HP Gas ग्राहक HP PAY ऐप से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एजेंसी से भी करा सकते हैं
अगर ऑनलाइन e-KYC करने में परेशानी हो रही है तो ग्राहक अपने गैस वितरक या एजेंसी के पास जाकर भी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। e-KYC का स्टेटस संबंधित कंपनी के ऐप या गैस एजेंसी से पता किया जा सकता है।
Jharkhand: रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी बाकी चिंताओं का समाधान निकालने की अपील की है।
‘शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का मुख्य स्तंभ’
राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि संविधान में दिया गया शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कांग्रेस ने अपना पूरा समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस और बीजेपी का कब्जा हो गया है और इसे छात्रों के शोषण और दमन का माध्यम बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था अब वैसी मजबूत ज्ञान-व्यवस्था नहीं रही, जैसी एक दशक पहले हुआ करती थी।
‘छात्रों की मांगें जायज हैं’
राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने सरकार की ओर से छात्रों से बातचीत शुरू किए जाने की सराहना की। हालांकि, कुछ मांगों पर सहमति बनने के बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
आज सरकार-छात्रों के बीच बैठक
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने की अपील की। वहीं 16 अगस्त को पुतला दहन के बाद सरकार ने छात्रों को 17 अगस्त दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया है। SDO और ADM लॉ एंड ऑर्डर ने इसकी जानकारी दी है। अब बैठक के नतीजे पर सभी की नजर है।
CBSE Re-Evaluation: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने अपनी उत्तरपुस्तिका की कॉपी प्राप्त कर ली है, वे अब अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2026 है।
cbse.gov.in से करना होगा आवेदन
छात्रों को आवेदन के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए Answer Book Application ID, रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर की जरूरत होगी।
वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन में अंतर
अंकों के वेरिफिकेशन में उत्तरपुस्तिका में दिए गए अंकों की दोबारा जांच होती है। इसमें देखा जाता है कि सभी प्रश्नों के अंक सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं और किसी उत्तर को बिना अंक दिए तो नहीं छोड़ा गया है।
वहीं री-इवैल्यूएशन में छात्र किसी खास प्रश्न के उत्तर की दोबारा जांच का अनुरोध कर सकता है। इसके लिए प्रश्न के आधार पर अलग से आवेदन करना होगा।
कितनी देनी होगी फीस?
वेरिफिकेशन के लिए 300 रुपए प्रति विषय, जबकि री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित है।
ऐसे करें आवेदन
CBSE वेबसाइट पर संबंधित लिंक खोलकर “Click here to apply” चुनें। इसके बाद “Apply Class 10 (Verification/Re-Evaluation)” पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी भरकर प्रक्रिया चुनें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें। आवेदन जमा करने के बाद उसकी जानकारी सुरक्षित रख लें। जांच के बाद जरूरत पड़ने पर अंकों में बदलाव किया जा सकता है।
UGC-NET 2026: नई दिल्ली। UGC-NET जून 2026 परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लिया है। अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी। इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों की जांच के लिए गठित समिति ने प्रश्नों में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद से जुड़ी कई गंभीर खामियां पाई हैं। NTA के अनुसार, इन त्रुटियों को देखते हुए केवल कुछ प्रश्न हटाकर या उत्तर कुंजी में बदलाव करके समस्या का समाधान संभव नहीं था।
सितंबर में होगी दोबारा परीक्षा
NTA ने इन तीनों विषयों के लिए री-टेस्ट की तारीखें भी तय कर दी हैं। दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा शहर, परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी NTA की ओर से बाद में जारी की जाएगी।
अंग्रेजी:- 9 सितंबर 2026, शिफ्ट-1, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कॉमर्स:- 9 सितंबर 2026, शिफ्ट-2, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
समाजशास्त्र:- 10 सितंबर 2026, शिफ्ट-1, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
प्रश्नपत्रों में मिलीं कई खामियां
जांच समिति की रिपोर्ट में प्रश्नपत्रों में कई तरह की त्रुटियां सामने आईं। इनमें नामों की गलत वर्तनी, किताबों के शीर्षकों में गड़बड़ी, व्याकरण संबंधी गलतियां, लिंग और वचन की त्रुटियां, विराम चिह्नों की गलतियां और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों का इस्तेमाल शामिल है।
इसके अलावा कुछ प्रश्नों में अनुवाद संबंधी समस्याएं भी पाई गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई प्रश्न पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों से हूबहू या बेहद समान पाए गए। समिति ने इन खामियों को देखते हुए निष्पक्ष और त्रुटिरहित परीक्षा के लिए तीनों विषयों का दोबारा आयोजन कराने की सिफारिश की थी।
बाकी 84 विषयों के परिणाम पर असर नहीं
NTA ने स्पष्ट किया है कि अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र को छोड़कर बाकी 84 विषयों की परिणाम प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। इन विषयों के परिणाम, जेआरएफ सीटों का आवंटन और असिस्टेंट प्रोफेसर तथा पीएचडी दाखिले के लिए पात्रता ई-सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।
तीनों विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या जून परीक्षा और री-टेस्ट में शामिल उम्मीदवारों में से जिस समूह की संख्या अधिक होगी, उसके आधार पर 6 प्रतिशत नियम के तहत निर्धारित की जाएगी।
22 से 30 जून के बीच हुई थी परीक्षा
UGC-NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए किया गया था। परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों को लेकर उम्मीदवारों की ओर से मिली शिकायतों के बाद NTA ने जांच समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर अब इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया है।
Birbhum Hotel Fire Accident: बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में गंभीर रूप से जले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना है।
जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। कई लोग बिदिशिनी होटल में ठहरे थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने से लोग तुरंत बाहर नहीं निकल सके।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में घायल लोगों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में बची कोलकाता की महिला ने बताया- अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था।
तारापीठ मंदिर में देवी तारा की होती है पूजा
बता दें कि तारापीठ मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित मां तारा का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रतिमा में मां तारा की गोद में भगवान शिव को दिखाया गया है। दिन में सोने का मुखौटा लगाया जाता है, जिसे रात में हटा दिया जाता है।
मंदिर के पास तारापीठ महाश्मशान है, जहां तांत्रिक साधना की परंपरा रही है। तारापीठ का संबंध प्रसिद्ध तांत्रिक साधक और मां तारा के भक्त बामाखेपा से भी है। उनकी समाधि और स्मृति मंदिर भी यहां स्थित है।