Chhattisgarh
Swine Flu H1N1 in Durg Bhilai: दुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दुर्ग और भिलाई में संक्रमण के दो नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। दोनों मरीजों की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इससे पहले दुर्ग में करीब तीन साल की बच्ची में भी H1N1 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही दुर्ग जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के तीन मरीज सामने आने की जानकारी है।
बताया गया है कि इनमें से एक मरीज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक निगरानी और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण का खतरा अधिक होने के कारण विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
प्रदेश में मामलों की संख्या को लेकर स्थिति
25 अगस्त की उपलब्ध रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में H1N1 के दो पुष्ट मामले बताए गए थे। इनमें एक मामला रायपुर और दूसरा दुर्ग का था। इसके बाद 26 अगस्त को दुर्ग-भिलाई में दो नए मरीज सामने आने की जानकारी मिली है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुर्ग और भिलाई में सामने आए नए मामलों पर नजर रखी जा रही है।
खांसने-छींकने से फैल सकता है संक्रमण
स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस से होने वाला इन्फ्लूएंजा संक्रमण है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने के दौरान निकलने वाली संक्रमित बूंदों के संपर्क में आने से फैल सकता है। संक्रमित सतह को छूने के बाद बिना हाथ धोए आंख, नाक या मुंह को छूने पर भी संक्रमण का खतरा रहता है।
ये हो सकते हैं प्रमुख लक्षण
H1N1 संक्रमण में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ मरीजों में सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। हालांकि इन लक्षणों के आधार पर अकेले स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं की जा सकती। संक्रमण की पुष्टि के लिए चिकित्सकीय जांच जरूरी होती है।
बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी
छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी संक्रमण के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
संक्रमण से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने, नियमित रूप से हाथ धोने और खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
लक्षण दिखें तो चिकित्सकीय सलाह लें
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेने से भी बचने की सलाह दी गई है।
School Education Department: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है। हाल ही में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
यूट्यूबरों और बाहरी लोगों की एंट्री बैन
स्कूलों में अनावश्यक रूप से यूट्यूबरों और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। केवल ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं, बल्कि यह देखा जाएगा कि क्लासरूम में वास्तव में पढ़ाई हो रही है या नहीं। साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन के लिए हर स्कूल में बैंड पार्टी बनेगी और छात्राओं की सुरक्षा के लिए कराटे का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
5000 नए शिक्षकों की भर्ती
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि राज्य में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पांच हजार पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बालिकाओं की सुविधा के लिए 8 हजार से अधिक नए शौचालय बनाए जाएंगे और जर्जर स्कूलों की मरम्मत होगी। अब हर महीने के तीसरे सप्ताह में रायपुर में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी, जिसमें जिलों के स्कूलों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी।
Taman Singh Sonwani health: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले के मामले में जेल में बंद पूर्व चेयरमैन और रिटायर्ड IAS अधिकारी टामन सिंह सोनवानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तकलीफ और दिल की धड़कन धीमी होने के बाद उन्हें राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सफल इलाज के बाद पेसमेकर (Pacemaker) लगा दिया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ब्रेडीकार्डिया की शिकायत के बाद हुआ इलाज
जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को जेल में सोनवानी की सेहत अचानक खराब हुई थी। मेडिकल जांच में उनमें 'ब्रेडीकार्डिया' (Bradycardia) के लक्षण पाए गए, जिसमें हृदय की गति सामान्य से काफी कम हो जाती है। स्थिति की गंभीरता और हृदयाघात (Heart Attack) के खतरे को देखते हुए कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में उनके हृदय में पेसमेकर इम्प्लांट किया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
क्या है CGPSC मामला
टामन सिंह सोनवानी पर उनके कार्यकाल के दौरान सीजीपीएससी भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और पक्षपातपूर्ण तरीके से चयन करने के गंभीर आरोप हैं। इस बहुचर्चित मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। जांच के दायरे में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य पदों पर हुई नियुक्तियों में कथित अनियमितताएं और आर्थिक लेन-देन शामिल हैं। कानूनी प्रक्रिया के बीच उनकी बिगड़ी सेहत ने एक बार फिर इस हाई-प्रोफाइल मामले को चर्चा में ला दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर 2026 से eKYC प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया के दायरे में सिर्फ घरेलू कनेक्शन ही नहीं, बल्कि गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक, सड़क बत्ती और नलजल समेत बिजली कनेक्शन की सभी श्रेणियों के उपभोक्ता शामिल होंगे। eKYC के दौरान उपभोक्ता की पहचान और कनेक्शन से जुड़ी जानकारी का आधार के जरिए सत्यापन किया जाएगा।
बिजली कनेक्शन और आधार का नाम होना चाहिए एक जैसा
eKYC के सफल सत्यापन के लिए बिजली कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज उपभोक्ता का नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम का मिलान होना जरूरी होगा। नाम की स्पेलिंग में अंतर, उपनाम में बदलाव, पूरा नाम अलग होना या नाम परिवर्तन की स्थिति में आधार प्रमाणीकरण असफल हो सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि eKYC शुरू होने से पहले वे अपने बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड में दर्ज नाम की जांच कर लें। किसी गलती की स्थिति में पहले बिजली कंपनी के रिकॉर्ड में सुधार कराना होगा, उसके बाद ही eKYC प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
घर बैठे Mor Bijli App से होगी eKYC
उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि eKYC के लिए हर बार बिजली कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। Mor Bijli App के माध्यम से घर बैठे आधार प्रमाणीकरण कराया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का यह ऐप पहले से बिल, भुगतान, शिकायत और अन्य बिजली सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आने पर उपभोक्ता अपने संबंधित वितरण केंद्र या जोन कार्यालय में जाकर भी eKYC करा सकेंगे।
मीटर रीडर और अधिकृत कर्मचारी भी करेंगे मदद
बिजली कंपनी ने eKYC अभियान को आसान बनाने के लिए मीटर रीडरों को भी उपभोक्ताओं की मदद करने के निर्देश दिए हैं। कार्यालयों में अधिकृत कर्मचारी प्रकाश एप के eKYC पोर्टल के जरिए आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
eKYC के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क
eKYC की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। बिजली कंपनी इसके लिए उपभोक्ताओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लेगी। इसलिए यदि कोई व्यक्ति eKYC कराने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो उपभोक्ताओं को सतर्क रहना चाहिए और उसकी शिकायत संबंधित बिजली कार्यालय में करनी चाहिए।
आधार की जानकारी देते समय रहें सावधान
eKYC के दौरान आधार से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करनी पड़ सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को किसी अनजान व्यक्ति, संदिग्ध लिंक या अनधिकृत ऐप के जरिए अपना आधार विवरण साझा करने से बचना चाहिए। हाल के महीनों में बिजली बिल और बिजली योजनाओं के नाम पर साइबर ठगी को लेकर भी छत्तीसगढ़ पावर कंपनी ने उपभोक्ताओं को सावधान किया है।
1 सितंबर से पहले कर लें रिकॉर्ड की जांच
eKYC अभियान शुरू होने से पहले सबसे जरूरी कदम यही है कि उपभोक्ता अपने बिजली कनेक्शन का नाम और आधार कार्ड का नाम जांच लें। दोनों में अंतर होने पर पहले रिकॉर्ड में सुधार कराना बेहतर रहेगा, ताकि सत्यापन के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
Durg-Raigarh Rakshabandhan Special Train: रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को कम करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह विशेष ट्रेन 27 अगस्त से 29 अगस्त तक पटरी पर दौड़ेगी और कुल तीन फेरे लगाएगी।
ट्रेन का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग :Durg to Raigarh Timing
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और भिलाई, कुम्हारी जैसे स्टेशनों से होते हुए ठीक 11:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।
इसके बाद यह ट्रेन तिल्दा-नेवरा और भाटापारा (दोपहर 12:50 बजे) से होते हुए दोपहर 14:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। आगे चांपा, सक्ती और खरसिया स्टेशनों से गुजरते हुए शाम 19:00 बजे (7 बजे) रायगढ़ पहुंचेगी।
वापसी का समय: Raigarh to Durg Return Timing
वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़ से शाम 19:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 22:20 बजे बिलासपुर, 23:25 बजे भाटापारा, रात 00:40 बजे रायपुर और अगले दिन भोर में 2:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए 10 आईसीएफ कोच
यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं। इसमें 8 जनरल कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं, जिससे आम यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी और वे बिना भीड़-भाड़ की टेंशन के अपने घर पहुंच सकेंगे।
Trainee SI suspended Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Chhattisgarh Vyapam Exam) परीक्षा के फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले में रायपुर पुलिस के ट्रैनी सब-इंस्पेक्टर को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
राखी थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे पर आरोप है कि उन्होंने मामले को रफादफा करने के नाम पर कोचिंग संचालक से 1 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक, वह 80 हजार रुपए ले भी चुका था।
मामला राखी थाना क्षेत्र में दर्ज व्यापमं के फर्जी परीक्षा आदेश से जुड़ा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान जांच अधिकारी महेश कुमार ओगरे पर कोचिंग संचालक को कार्रवाई का डर दिखाकर दबाव बनाने और रकम वसूलने का आरोप लगा।
मामले से कोई लेना-देना नहीं, फिर भी मांगे पैसे
बताया गया कि कोचिंग संचालक को बाद में जानकारी हुई कि फर्जी व्यापमं आदेश से जुड़े मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने उसे कार्रवाई की बात कहकर डराया। आरोप है कि इसी दबाव में उससे 80 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद संचालक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की।
क्या है मामला
दरअसल, व्यापमं की सहायक शिक्षक और व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2026 से संबंधित एक फर्जी परीक्षा निर्देश वॉट्सऐप और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। व्यापमं ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया था। शिकायत के बाद राखी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब पुलिस फर्जी आदेश और ट्रेनी SI पर लगे रिश्वत के आरोप, दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।
जांच के बाद एसपी ने लिया एक्शन
शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच में पहली नजर में ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ जबरन दबाव बनाने, अवैध वसूली और पद के अनुचित इस्तेमाल के आरोप सामने आए। पुलिस विभाग ने इसे निष्पक्ष कार्यप्रणाली के अनुरूप आचरण नहीं माना। इसके बाद एसपी ने महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया।