CG Crime
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रीतम साहू के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना अशोक नगर में फाटक के पास की बताई जा रही है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वारदात से जुड़े कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
CG Crime : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से पति-पत्नी के शव बोरे में लिपटे हुए बरामद किए गए हैं। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, मृत दंपती अपने बड़े बेटे के साथ ग्राम सपड़ा में रहते थे। आरोप है कि हत्या के बाद शवों को बोरे में लपेट दिया गया और घर के दरवाजे पर ताला लगाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद से मृत दंपती का बड़ा बेटा भी फरार बताया जा रहा है। वहीं, छोटे बेटे के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
CG Crime : लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम घानाघाट में युवक शिवराज पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रामचंद्र पटेल के घर के पास नाली में मिलने के बाद चिल्फी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति-पत्नी मुकेश पटेल और मनीषा पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले आरोपी दंपती और मृतक मजदूरी करने महाराष्ट्र गए थे। वहां तीनों एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान मृतक और मनीषा पटेल के बीच कथित रूप से संबंध बन गए। आरोप है कि मृतक ने इस दौरान अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया था और गांव लौटने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर मनीषा को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
परेशान होकर मनीषा ने अपने पति मुकेश को पूरी बात बताई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मृतक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन धमकी और ब्लैकमेलिंग जारी रहने के बाद उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवक को अपने घर बुलाया और दूध में नींद की दवा मिलाकर पिला दी। उसके बेहोश होने के बाद गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रामचंद्र पटेल के घर के पास नाली में फेंक दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया था। चिल्फी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
CG Crime : अंबिकापुर। सीतापुर में ज्वेलर्स से करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीतापुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में करीब 500 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और ओडिशा के गंजाम जिले तक पहुंचकर चोरी का माल बरामद किया।
10 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस ने CCTV फुटेज के साथ तकनीकी विश्लेषण को आधार बनाकर संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद टीम ने ओडिशा के गंजाम जिले में करीब 10 दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के घर तक पहुंची, जहां से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
46 लाख का माल बरामद
पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 300.92 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 1 किलो 168 ग्राम चांदी के आभूषण, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, भी जब्त किए गए। इस तरह पुलिस ने अब तक करीब 46 लाख रुपये का सोना-चांदी बरामद कर लिया है।
दो आरोपियों की पहचान, बाकी की तलाश जारी
पुलिस जांच में चांटी दास और नागेश्वर राव के नाम सामने आए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। करीब 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी उठाईगिरी के इस मामले में पुलिस अब तक चोरी के माल का एक बड़ा हिस्सा बरामद कर चुकी है। बाकी सामान और अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और एक अन्य महिला से मारपीट के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। संयुक्त जांच में पुलिस ने देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और साइकिल से उनका पीछा करता था।
8 से ज्यादा टीमों ने खंगाले सैकड़ों CCTV फुटेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन थाना पुलिस की 8 से अधिक टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने दोनों घटनास्थलों और आसपास के रास्तों पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की गई।
पानी से भरे प्लॉट में मिला था महिला का शव
21 जुलाई 2026 को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिले थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने महिला का पीछा करने, उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने महिला का गला दबाया और उसके मुंह-नाक को पानी में डुबोकर उसकी जान ले ली। इसके बाद वह महिला का मोबाइल लेकर साइकिल से फरार हो गया।
दूसरी महिला पर भी किया था हमला
पुलिस के मुताबिक 5 अगस्त की रात सेजबहार में एक महिला घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसका पीछा किया, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। महिला को नाली में धक्का देकर उसके साथ मारपीट की गई। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर जांच की और आरोपी तक पहुंचने के लिए CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल किया।
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी महिला संबंधी मामलों में जेल जा चुका है। मुजगहन थाने में वर्ष 2017 में दर्ज दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के मामले में अदालत ने उसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा टिकरापारा थाने में वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
मोबाइल, साइकिल और कपड़े जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल साइकिल और घटना के दौरान पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
CG News : जगदलपुर। 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में हुए करीब 3 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। मामले में अब एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी के बाद उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
मामला कंगोली स्थित 5वीं वाहिनी की कर्मचारी कल्याण साख समिति से जुड़ा है। पुलिस जांच के अनुसार वर्ष 2012 से 2021 के बीच समिति के लोन खातों और जमा रकम में कथित हेराफेरी की गई। आरोप है कि इस दौरान फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वित्तीय अनियमितताएं की गईं।
शिकायत मिलने के बाद परपा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान समिति के अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें 29 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।
इसके बाद समिति के वित्तीय कामकाज से जुड़े उनके सहायक संजय चौहान भी पुलिस के रडार पर आए। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आ सकते हैं और नाम
पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच केवल दो आरोपियों तक सीमित नहीं है। बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने पर यदि किसी अन्य कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
करीब 3 करोड़ रुपये की गबन की राशि अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस अब रकम की हेराफेरी के तरीके, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।