Cash payment at the plaza: इस दिन से टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा नगद भुगतान!, बस ऐसे कर पाएंगे पेमेंट
Cash payment at the plaza: नई दिल्ली: नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद करने का प्रस्ताव रखा है। इसके बाद देशभर के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों से ही संभव होगा, जैसे FASTag और UPI।

Cash payment at the plaza: एक रिपोर्ट और NHAI के बयान के मुताबिक, यह कदम पूरी तरह डिजिटल टोल सिस्टम विकसित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। इससे टोल संग्रहण अधिक पारदर्शी, तेज और विश्वसनीय बनेगा। यात्रियों को लंबी कतारों और जाम से निजात मिलेगी, क्योंकि गाड़ियां बिना रुके तेजी से गुजर सकेंगी।
Cash payment at the plaza: FASTag की लोकप्रियता अब चरम पर है। NHAI के आंकड़ों के अनुसार, टोल भुगतान का 98 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अब इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हो रहा है। RFID तकनीक से लैस FASTag वाहनों पर लगा होता है, जो बिना रुकावट टोल पार करने में मदद करता है। साथ ही, टोल प्लाजा पर UPI भुगतान की सुविधा भी शुरू हो चुकी है, जिससे तत्काल और सुविधाजनक डिजिटल पेमेंट संभव हो गया है।

Cash payment at the plaza: वर्तमान नियमों के तहत, बिना वैध FASTag के नकद भुगतान करने पर दोगुना शुल्क वसूला जाता है, जबकि UPI से भुगतान पर 1.25 गुना राशि ली जाती है। यह प्रस्ताव लागू होने से नकद पर निर्भरता लगभग खत्म हो जाएगी। NHAI का लक्ष्य है कि 1,150 से अधिक टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था सुचारू रूप से चले, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक और आधुनिक बने।

