Begin typing your search above and press enter to search.
शाहरुख खान के मन्नत में खड़ी हैं कई करोड़ों की कारें, कभी किश्त नहीं देने पर उठा ली गई थी गाड़ी
शाहरुख खान के मन्नत में खड़ी हैं कई करोड़ों की कारें, कभी किश्त नहीं देने पर उठा ली गई थी गाड़ी
जूही ने बताया कि शाहरुख के पास उस समय मुंबई में घर नहीं था और वो काम के लिए दिल्ली से ही आते थे. जूही को नहीं पता था कि वो कहां रहते हैं. उनके पास बस एक कार थी, जिसकी किश्त टाइम पर नहीं भर पाने की वजह से उठा लिया गया था.
सुपरस्टार शाहरुख खान के सफर को शायद ही इंडस्ट्री के किसी और एक्टर ने इतनी करीब से देखा हो, जैसे एक्ट्रेस जूही चावला ने देखा है. 90s की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक जूही, शाहरुख की साइन की हुई पहली बॉलीवुड फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की हीरोईन थीं. उन्होंने शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम भी किया और उनके साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया. आज भी जूही शाहरुख के एक और वेंचर, उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स में उनकी पार्टनर हैं. अब जूही ने बताया है कि एक वक्त ऐसा भी था,
जब वो 2-3 शिफ्ट में काम भी करते थे. वो मेरे साथ 'राजू बन गया जेंटलमैन' , 'दिल आशना है' और दिव्या के साथ एक और फिल्म कर रहे थे. उनमें बहुत मोटिवेशन था.'
जब शाहरुख नहीं भर पाए कार की ई.एम.आईजूही ने शाहरुख की कार का किस्सा बताते हुए कहा, 'उनके पास एक ब्लैक जिप्सी थी. लेकिन एक दिन वो उठा ली गई थी क्योंकि वो ई.एम.आई नहीं भर पाए थे, या ऐसा ही कुछ हुआ था. वो हमारे सेट पर बड़े निराश से आए थे.
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


