Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पानी के तेज धार में बह गई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, सभी शव बरामद...

सोमवार सुबह तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सभी शवों को बरामद कर लिया।

पानी के तेज धार में बह गई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, सभी शव बरामद...
X

MP News : अनूपपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। अमरकंटक से खाना खाकर लौट रहे एक परिवार के चार सदस्यों की सजहा पुलिया पर पानी के तेज बहाव में कार बहने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है। सोमवार सुबह तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सभी शवों को बरामद कर लिया।

मृतकों की पहचान चंद्रशेखर यादव 38 वर्ष, एसईसीएल सोहागपुर कर्मचारी, उनकी पत्नी प्रीति यादव 37 वर्ष, जिला चिकित्सालय में नर्स, और उनके दो मासूम बेटों रेयांश यादव 8 वर्ष और सीबी यादव 2 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर यादव ने अमरकंटक से लौटते समय सजहा पुलिया पर एक बस को पानी में से पार होते देखकर अपनी कार को भी निकालने की कोशिश की। लेकिन कार को बैक करते समय वह अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई और तेज बहाव में बह गई।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन-

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान और प्रशासन की टीमें रविवार रात मौके पर पहुंच गईं। रात 3 बजे तक प्रीति यादव का शव और क्षतिग्रस्त कार बरामद कर ली गई थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने चंद्रशेखर यादव और दोनों बच्चों के शव भी बरामद कर लिए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire