Breaking News
:

Car blast outside Macron's hotel in Damascus: दमिश्क में राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर कार में ब्लास्ट, 6 की मौत, 20 घायल, जानें अब कैसे हैं हालात

Car blast outside Macron hotel , Damascus, President Emmanuel Macron safe,Syria

Car blast outside Macron's hotel in Damascus: दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ठहरने वाले होटल के बाहर लगातार दो कार बम धमाके हुए। धमाकों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

 Car blast outside Macron's hotel in Damascus: दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ठहरने वाले होटल के बाहर लगातार दो कार बम धमाके हुए। धमाकों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में सीरिया सरकार के पर्यटन मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में अधिकांश पुलिसकर्मी हैं, जो राष्ट्रपति मैक्रों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे।


Car blast outside Macron's hotel in Damascus: समाचार एजेंसी के अनुसार, धमाके उस समय हुए जब राष्ट्रपति मैक्रों होटल से निकलकर सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए रवाना होने वाले थे। बताया जा रहा है कि होटल के बाहर खड़ी एक लाल रंग की कार में विस्फोट किया गया, जिसके बाद दूसरा धमाका भी हुआ। घटना के बावजूद राष्ट्रपति मैक्रों सुरक्षित हैं और उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति अल-शरा से मुलाकात की।


Car blast outside Macron's hotel in Damascus: फ्रांस के राष्ट्रपति भवन की ओर से घटना पर तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, सीरियाई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। विस्फोट राजधानी के एक पॉश इलाके में हुआ, जहां उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Car blast outside Macron's hotel in Damascus: राष्ट्रपति मैक्रों दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर दमिश्क पहुंचे थे। राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के कार्यकाल में सीरिया का दौरा करने वाले वह पहले यूरोपीय संघ के नेता हैं। यह उनके दौरे का अंतिम दिन था।


Car blast outside Macron's hotel in Damascus: बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद सीरिया की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह स्थिर नहीं हो सकी है। हाल के महीनों में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा कई हमले किए जा चुके हैं।


Car blast outside Macron's hotel in Damascus: इसके अलावा अलावी और कुर्द समूहों के साथ भी सरकार का तनाव जारी है। पिछले वर्ष इजराइल द्वारा राष्ट्रपति अहमद अल-शरा को निशाना बनाकर कथित हमला किए जाने की भी खबरें सामने आई थीं। उस हमले में राष्ट्रपति अल-शरा सुरक्षित बच गए थे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us