Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर राजधानी पुलिस अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर, प्लाटून कंपनियों की भी तैनाती

20 स्थानों को चिन्हित कर प्लाटून कंपनियों की भी तैनाती की गई है।

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर राजधानी पुलिस अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर, प्लाटून कंपनियों की भी तैनाती
X

MP News : भोपाल। गणतंत्र दिवस का पर्व राजधानी भोपाल में उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व की सुरक्षा को लेकर भोपाल पुलिस भी मुस्तैद नजर आ रही है। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को टाइट कर दिया है। शहर में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई हैं। पुलिस कमिश्नर भोपाल हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि शहर के 35 थानों की पुलिस एक साथ सड़कों पर उतरी और हर संदिग्ध व्यक्ति की गहन जांच की गई।

MP News : इसके अलावा किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित व्यक्ति से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। चार पहिया वाहनों की तलाशी लेकर संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसे सावधानीपूर्वक जांचा जा रहा हैं। उन्होंने बताया की शहर के होटल, लॉज और धर्मशालाओं की भी सघन जांच के लिए टीमें तैनात की गई है। वहां रुकने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी विशेष टीमें सिविल ड्रेस में डॉग स्क्वायड के साथ जांच में लगी हुई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को अच्छे से मनाया जा सके उसको लेकर 20 स्थानों को चिन्हित कर प्लाटून कंपनियों की भी तैनाती की गई है।

MP News : पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बीती रात्रि पुलिस अधिकारीयों ने हाईवे और शहर की विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने होटलों में रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। होटल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि गेस्ट का पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire