Create your Account
Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस डेब्यू, मां श्रीदेवी के लुक को रिक्रिएट कर लूटी महफिल…
Cannes 2025: मुंबई: फ्रांस में चल रहे 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दुनियाभर की मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस लुक्स के साथ छाई हुई हैं। इस बार का कान्स फेस्टिवल भारतीय दर्शकों के लिए खास इसलिए भी रहा क्योंकि बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने यहां अपना डेब्यू किया।
Cannes 2025: जाह्नवी के इस खास मौके का इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे, और जब वह रेड कार्पेट पर आईं तो सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। इस मौके पर जाह्नवी ने अपनी दिवंगत मां और बॉलीवुड की महान अभिनेत्री श्रीदेवी के लुक को रिक्रिएट करने की कोशिश की, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गई।

Cannes 2025: उनकी वायरल होती तस्वीरों में जाह्नवी के स्टाइल और अंदाज की तुलना श्रीदेवी से की जा रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे मां की यादें फिर से जीवंत हो उठीं। जाह्नवी ने इस डेब्यू लुक के लिए डिजाइनर तरुण ताहीलियानी द्वारा डिज़ाइन की गई खूबसूरत टिशू स्कर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने सिंपल लेकिन एलिगेंट पर्ल नेकलेस के साथ कैरी किया। स्लीक बन और मिनिमल मेकअप ने उनके रॉयल लुक को और निखारा। उनका यह लुक बेहद ग्रेसफुल और दिलकश था।
Cannes 2025: इसके साथ ही जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग के लिए भी कान्स में मौजूद थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर भी हैं, जो रेड कार्पेट पर जाह्नवी के साथ नजर आए और दोनों ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
Cannes 2025: जाह्नवी को इस खास मौके पर उनकी बहन खुशी कपूर और कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी सपोर्ट किया। उनकी साथ में ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : किन्नर बनकर देते थे वारदात को अंजाम, लूट-डकैती गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, सोना और हथियार बरामद
- 2. Iran-US Conflict: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें
- 3. Nita Ambani: 'मोस्ट पावरफुल वुमन 2026' की लिस्ट में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को मिला पहला स्थान
- 4. PM Modi - Netanyahu - Congress: नेतन्याहू के भारत वाले बयान से सियासत गरम, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- 'विश्वगुरु'....
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

