Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Canceled train list: रायपुर-दुर्ग लाइन की 21 लोकल पैसेंजर ट्रेन रद्द, इन तारीख को यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, यहां चेक करें लिस्ट

Canceled train list: रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसं

Canceled train list: रायपुर-दुर्ग लाइन की 21 लोकल पैसेंजर ट्रेन रद्द, इन तारीख को यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, यहां चेक करें लिस्ट
X

रायपुर। Canceled train list: रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 11 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है।


Canceled train list: ये ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी


1.झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी।

2.अंतागढ़-रायपुर डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद्द रहेगी। रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी। ताड़ोकी-रायपुर डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।

3.रायपुर-ताड़ोकी डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी। टीटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को आरंग महानदी में समाप्त होगी और आरंग महानदी-रायपुर के मध्य रद्द रहेगी। रायपुर तितलागढ़ पैसेंजर 29 दिसंबर को आरंग महानदी से प्रारंभ होगी और रायपुर-आरंग महानदी के मध्य रद्द रहेगी।

4.रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 28 एवं 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त होगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी। विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को महासमुंद में समाप्त होगी और महासमुंद-रायपुर के मध्य रद्द रहेगी। रायपुर विशाखापत्तनम पैसेंजर 29 दिसंबर को महासमुंद से रवाना की जाएगी और रायपुर-महासमुंद के मध्य रद्द रहेगी।

Canceled train list: ये ट्रेन रद्द


1.रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।

2.रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर,

3.दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर।

4.रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर,

5.डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।

6.रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर।

7.रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर। डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, गोंदिया-रायपुर

8.मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।

9.रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर,

10.डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।

11.रायपुर-सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर 27, 28 दिसंबर।

12.सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर मेमू पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।

13.कोरबा-रायपुर पैसेंजर मेमू 27, 28 दिसंबर।

14.रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire