Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Canada: आप नेता की बेटी की कनाडा में मौत, चार दिन से थी लापता, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Canada: आप नेता की बेटी की कनाडा में मौत, चार दिन से थी लापता, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
X

Canada: नई दिल्ली: कनाडा में चार दिन से लापता भारतीय छात्रा वंशिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है, और हत्या की आशंका जताई जा रही है। भारतीय उच्चायोग ने भी वंशिका की मौत की पुष्टि की है।

Canada: भारतीय उच्चायोग की पुष्टि* मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंशिका पंजाब के डेरा बस्सी की रहने वाली थी और आम आदमी पार्टी के नेता देविंदर सिंह की बेटी थी। वह ढाई साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। 25 अप्रैल को वह किराए का कमरा देखने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसका शव समुद्र तट पर मिला। भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी कर कहा, "हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि ओटावा में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत हो गई है। हम संबंधित एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के संपर्क में हैं, जो जांच कर रही है। हम पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।"

Canada: 25 अप्रैल को हुई थी लापता* स्थानीय लोगों के अनुसार, वंशिका 25 अप्रैल को लापता हुई थी। कमरा देखने के बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। अगले दिन उसकी महत्वपूर्ण परीक्षा थी, जो वह नहीं दे पाई। इससे चिंतित दोस्तों और परिचितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire