Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

2024 बैच के IAS अधिकारियों का कैडर आवंटन हुआ जारी, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस अधिकारी...

इन अधिकारियों को अब छत्तीसगढ़ में अपनी पोस्टिंग का इंतजार है, जिसे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

2024 बैच के IAS अधिकारियों का कैडर आवंटन हुआ जारी, छत्तीसगढ़ को मिले 3 आईएएस अधिकारी...
X

Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के कैडर आवंटन की सूची जारी कर दी है। इस बार छत्तीसगढ़ को कुल 3 आईएएस अधिकारी मिले हैं, जिनमें सभी अन्य राज्यों से हैं। इन अधिकारियों को अब छत्तीसगढ़ में अपनी पोस्टिंग का इंतजार है, जिसे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

Raipur City News : इन अधिकारियों को मिला छत्तीसगढ़ कैडर-

पश्चिम बंगाल के निवासी अक्षय दोशी ने यूपीएससी में 75वीं रैंक प्राप्त किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला है और वे जनरल कैटेगरी से आते हैं। उत्तर प्रदेश के निवासी विपिन दुबे ने को भी छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। उन्होंने यूपीएससी में 238वीं रैंक हासिल किया है और वे भी जनरल कैटेगरी से हैं। महाराष्ट्र निवासी क्षितिज गुरभेले ने यूपीएससी में 441वीं रैंक प्राप्त किया है। वे अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से आते हैं और उन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ है।

Raipur City News : इन अधिकारियों का चयन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के फाइनल रिजल्ट के आधार पर किया गया था, जिसकी घोषणा 16 अप्रैल 2024 को की गई थी। इस परीक्षा के दौरान कुल 1139 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसमें से पहली सूची में 1016 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। बाद में, 25 अक्टूबर 2024 को रिजर्व लिस्ट जारी की गई, जिसमें 120 अतिरिक्त अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire