Breaking News
Create your Account
Cabinet Meeting : 10 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई मुद्दों पर हो सकते हैं फैसले
- Rohit banchhor
- 07 Oct, 2025
इसमें प्रदेश के किसानों से जुड़ा बड़ा निर्णय धान खरीदी की तारीख तय करने पर चर्चा होने की संभावना है।
Cabinet Meeting : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अगली बैठक शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11ः30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रदेश के किसानों से जुड़ा बड़ा निर्णय धान खरीदी की तारीख तय करने पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का निर्णय ले सकती है। इसके अलावा बैठक में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, उनकी मांगों और सेवा शर्तों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही आगामी राज्योत्सव 2025 की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम प्रबंधन पर भी चर्चा प्रस्तावित है। गौरतलब है कि इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितंबर को हुई थी, जिसमें प्रशासनिक और वित्तीय मामलों पर कई अहम निर्णय लिए गए थे।
Related Posts
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

