Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CA Exam Postponed : भारत-पाक तनाव के बीच ICAI का बड़ा फैसला, CA मई 2025 परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का ऐलान जल्द

यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई और इसके बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

CA Exam Postponed : भारत-पाक तनाव के बीच ICAI का बड़ा फैसला, CA मई 2025 परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का ऐलान जल्द
X

CA Exam Postponed : नई दिल्ली/रायपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षाओं को स्थगित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई और इसके बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

CA Exam Postponed : ICAI ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर कहा, "देश में मौजूदा तनावपूर्ण और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, CA फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स (INTT AT) की 9 मई से 14 मई 2025 तक होने वाली शेष परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।" नई परीक्षा तिथियों की घोषणा स्थिति सामान्य होने के बाद जल्द की जाएगी। ICAI ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire