Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

13 नवंबर को होंगे बुधनी-विजयपुर में उपचुनाव, 23 को आएंगे परिणाम

बताया जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से उनकी उम्मीदवारी फाइनल है।

13 नवंबर को होंगे बुधनी-विजयपुर में उपचुनाव, 23 को आएंगे परिणाम
X
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के मुताबिक 13 नवंबर को दोनों विधानसभा में उपचुनाव होगा और 23 नवंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे। दरअसल चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के साथ ही तारीख की घोषणा कर की हैं। बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद खाली हुआ है। वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस छोड़ने के बाद से खाली है। रावत अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। और उन्हे बीजेपी ने वन मंत्री बनाया हैं।


MP News : बताया जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से उनकी उम्मीदवारी फाइनल है। जबकि बुधनी को लेकर पार्टी मंथन कर रही हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक उपचुनाव की अधिसूचना के मुताबिक 18 अक्टूबर को जारी हो जाएगी। 25 तारीख को नामांकन करने की अंतिम तारीख है। 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 13 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में वोटिंग होगी। वहीं, 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। इसके साथ ही अमरवाड़ा उपचुनाव में भी बीजेपी को जीत मिली। बुधनी सालों से बीजेपी का गढ़ है। कांग्रेस कभी यहां ज्यादा टक्कर नहीं दे पाई। विजयपुर में ही मुकाबले की संभावना है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire