Top
Begin typing your search above and press enter to search.

West Bengal Rajya Sabha By-elections: पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

West Bengal Rajya Sabha By-elections: नई दिल्ली/कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए 24 जुलाई, 2026 को मतदान होगा

West Bengal Rajya Sabha By-elections: पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
X

West Bengal Rajya Sabha By-elections: नई दिल्ली/कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए 24 जुलाई, 2026 को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया 27 जुलाई, 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी।

West Bengal Rajya Sabha By-elections: ये तीनों सीटें वरिष्ठ नेताओं सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। सुखेंदु शेखर राय ने 8 जून 2026, सुष्मिता देव ने 10 जून 2026 तथा प्रकाश चिक बराइक ने 11 जून 2026 को अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से तीनों सीटें रिक्त थीं। उपचुनाव के माध्यम से चुने जाने वाले नए सदस्य इन सीटों के केवल शेष बचे हुए कार्यकाल (टर्म) के लिए ही उच्च सदन में प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।

West Bengal Rajya Sabha By-elections: आयोग ने स्पष्ट किया है कि तीनों सीटों के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी की जाएगी और उपचुनाव स्वतंत्र रूप से कराए जाएंगे। 7 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 14 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire