Top
Begin typing your search above and press enter to search.

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 876 अंक टूटा, निफ्टी 22,889 पर बंद; रुपया भी फिसला

निजी बैंक शेयरों में बिकवाली, कच्चे तेल की तेजी और कमजोर नतीजों से निवेशकों की चिंता बढ़ी

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 876 अंक टूटा, निफ्टी 22,889 पर बंद; रुपया भी फिसला
X

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 876.37 अंक गिरकर 73,852.90 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 257.20 अंक टूटकर 22,888.95 पर आ गया। निजी बैंकों के शेयरों में बिकवाली, कंपनियों के कमजोर नतीजों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बाजार पर दबाव रहा।

एक्सिस बैंक समेत कई शेयर गिरे

निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। एक्सिस बैंक के शेयर 4% से ज्यादा टूटे। टीएमपीवी, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट भी नुकसान वाले प्रमुख शेयरों में रहे। दूसरी ओर, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.41% चढ़ा। एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील, आयशर मोटर्स और अडाणी पोर्ट्स में तेजी रही।

कच्चा तेल 108.50 डॉलर पर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 108.50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रही। इससे महंगाई और कंपनियों की लागत बढ़ने की चिंता है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशकों की नजर कंपनियों के नतीजों, तेल की कीमतों और रुपये की चाल पर रहेगी।

रुपया 94.92 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 94.92 के अस्थायी स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट भी चिंता का विषय बनी हुई है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा, जबकि सोने की कीमत लगभग स्थिर और चांदी में तेजी दर्ज की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire