Stock Market July 20: बिकवाली में फिसला बाजार, सेंसेक्स 442.93, निफ्टी में 95.80 अंकों की गिरावट

Stock Market July 20: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में चालू सप्ताह के पहले दिन सोमवार 20 जुलाई को भारी बिकवाली देखने को मिली। निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंकों के वित्तीय नतीजों और कमजोर वैश्विक संकेतों के दबाव में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 442.93 अंक लुढ़ककर 77,708.52 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 95.80 अंक की गिरावट के साथ 24,238.50 के स्तर पर बंद हुआ। सत्र के दौरान एक समय पर Sensex करीब 783 अंक टूटकर 77,368.29 के स्तर तक लुढ़क गया था।
Stock Market July 20: आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Power Grid, NTPC, Bharti Airtel और HCL Tech जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Axis Bank, HDFC Bank, Maruti Suzuki, Kotak Mahindra Bank और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे। वहीं NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.56 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई।
Stock Market July 20: पीएसयू बैंक समेत कई इंडेक्स लुढ़के
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला ही रहा। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2.75 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी फार्मा, हेल्थकेयर और मीडिया इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। निफ्टी मेटल, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके साथ ही निफ्टी ऑटो, IT और रियल्टी जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।


