शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट, सेंसेक्स 48 अंक गिरा, निफ्टी 22650 अंक पर बंद
उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट पर बंद

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान थोड़ी रिकवरी के बाद बिकवाली का दबाव फिर बढ़ गया। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.06% गिरकर 72,480.29 पर रहा। वहीं निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.42% टूटकर 22,620.45 पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव
बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली को माना जा रहा है। हालांकि, कुछ प्रमुख सेक्टर में खरीदारी के चलते बाजार में बड़ी गिरावट नहीं आई। निवेशकों की नजर आगे के कारोबारी रुख और वैश्विक संकेतों पर बनी हुई है।
रुपया 13 पैसे मजबूत हुआ
इधर, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.87 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 95.98 के निचले स्तर तक पहुंचा। कारोबार खत्म होने पर रुपया 95.81 प्रति डॉलर के अस्थायी स्तर पर रहा। यह पिछले बंद भाव से 13 पैसे की मजबूती है। मंगलवार को रुपया 95.94 पर बंद हुआ था।
फार्मा में दबाव, IT और मीडिया में तेजी
बीएसई और सन फार्मा के शेयरों में करीब 3% की गिरावट रही। फार्मा, हेल्थकेयर और मिड-स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव दिखा। दूसरी ओर मीडिया, IT और सरकारी बैंकों में तेजी रही। रियल एस्टेट, सीमेंट, मेटल और ऑटो शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया।


