Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद

Share Market

Share Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद
X

Share Market: नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार चौथी बार रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा। इसके बाद बुधवार को शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 152.05 अंक (0.19%) की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 9.75 अंक (0.04%) चढ़कर 24,624.65 के स्तर पर पहुंच गया।

दिनभर रहा उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 79,055.38 का उच्च स्तर छुआ, लेकिन दोपहर बाद बिकवाली बढ़ने से यह 78,285.74 तक फिसल गया। हालांकि, आखिरी घंटे में बैंकिंग, ऑटो और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी लौटने से बाजार ने रिकवरी कर ली। RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए GDP वृद्धि का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है, जबकि महंगाई के अनुमान में कमी की गई है।

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त में रहे। वहीं टीसीएस, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि RBI का रुख संतुलित रहा है। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इसके बावजूद मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था और विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को संभालने में मदद की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire