Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद: सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; जानिए बाजार क्यों रहा दबाव में

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 17.86 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।...

Share Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद: सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; जानिए बाजार क्यों रहा दबाव में
X

Share Market: मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 455.59 अंक यानी 0.58% टूटकर 78,499.17 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 65.35 अंक यानी 0.27% की गिरावट के साथ 24,570.65 पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 577 अंक और निफ्टी 113 अंक तक लुढ़क गया।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस करीब 6% और बजाज फिनसर्व 4% से ज्यादा टूटे। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स भी दबाव में रहे। वहीं, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और टेक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

गिरावट की बड़ी वजह क्या रही?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज को लेकर बढ़ी अनिश्चितता और वित्तीय शेयरों में कमजोरी का असर बाजार पर दिखा। इसके अलावा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) से जुड़े नए नियामकीय प्रस्तावों को लेकर भी निवेशक सतर्क रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 17.86 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

नई क्लोजिंग नीलामी व्यवस्था का असर

इस सप्ताह शेयर बाजार में एफएंडओ शेयरों के लिए नई क्लोजिंग ऑक्शन व्यवस्था लागू हुई है। इसका उद्देश्य समापन कीमतों को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाना है। वहीं, मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसका असर निवेशकों की धारणा पर भी देखने को मिला।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire