Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market Closing: सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,636 पर बंद; बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया। बीएसई सेंसेक्स 374 अंक चढ़कर 78,954.76 और एनएसई निफ्टी

Share Market Closing: सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,636 पर बंद; बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में खरीदारी
X

Share Market Closing: मुंबई। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सकारात्मक रुख से निवेशकों का भरोसा मजबूत रहा। बीएसई सेंसेक्स 373.76 अंक (0.48%) चढ़कर 78,954.76 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 11.35 अंक (0.05%) बढ़कर 24,636.00 के स्तर पर पहुंच गया।

इन सेक्टरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

कारोबार के दौरान निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.20% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली। वहीं मीडिया, रियल्टी, ऑटो, मेटल और आईटी सेक्टर में मुनाफावसूली के कारण गिरावट दर्ज की गई।

इन शेयरों ने दिया बाजार को सहारा

निफ्टी-50 में एसबीआई, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), टाइटन, श्रीराम फाइनेंस, सिप्ला और इटरनल के शेयरों में अच्छी तेजी रही। दूसरी ओर पावर ग्रिड, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस और बजाज ऑटो के शेयर दबाव में रहे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और RBI की स्थिर मौद्रिक नीति से बाजार का माहौल सकारात्मक बना है। निवेशकों को आने वाली तिमाहियों में बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों की उम्मीद है। हालांकि कुछ सेक्टरों में मुनाफावसूली देखने को मिली, लेकिन बैंकिंग, एनर्जी और स्मॉलकैप शेयरों की मजबूती से बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire