Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Share Market Today: लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी, कोटक महिंद्रा बैंक ने दिखाया दम; जानें अन्य शेयरों का हाल

Share Market Today: बुधवार 26 अगस्त को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी गिरावट आई और किन शेयरों में तेजी रही? यहाँ जानें पूरी डिटेल।

Share Market Today: लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी, कोटक महिंद्रा बैंक ने दिखाया दम; जानें अन्य शेयरों का हाल
X

Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 26 अगस्त को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद कमजोरी देखने को मिली। बाजार की शुरुआत 300 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान पर हुई थी, लेकिन कारोबार के अंत तक बिकवाली हावी हो गई और प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 183.15 अंक (0.24%) गिरकर 77,472.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (Nifty) आज बढ़त के साथ खुला था, लेकिन अंत में 0.52% की गिरावट के साथ 24,207.75 के स्तर पर बंद हुआ।

किन शेयरों में रही तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 3.53% का शानदार उछाल दर्ज किया गया। अन्य तेजी वाले शेयरों में एक्सिस बैंक (1.33%), टाटा स्टील (1.10%), बजाज फिनसर्व (0.70%), एसबीआई (0.65%), बजाज फाइनेंस (0.56%), और अडाणी पोर्ट्स (0.24%) शामिल रहे।

किन शेयरों में आई गिरावट

आज बाजार में 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इन्फोसिस के शेयर में सबसे अधिक 1.94% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा भारती एयरटेल (1.91%), एलएंडटी (1.76%), पावरग्रिड (1.48%), टेक महिंद्रा (1.38%), रिलायंस इंडस्ट्रीज (1.04%), और टीसीएस (0.87%) में भी बिकवाली देखी गई।

कुल मिला कर कमजोरी के बावजूद बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। आंकड़ों के मुताबिक, आज बाजार के करीब 2263 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1881 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 173 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire