Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 363 अंक टूटा, जानिए निफ़्टी का हाल

Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 363 अंक टूटा, जानिए निफ़्टी का हाल
X

Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के ईरान पर सैन्य हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 363.66 अंक गिरकर 76,391.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.66 अंक टूटकर 23,869.60 पर पहुंच गया।

इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा कमजोरी

बाजार में ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में रहे। रियल्टी सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा फार्मा, आईटी, हेल्थकेयर और बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली रही। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर करीब 4 फीसदी और श्रीराम फाइनेंस के शेयर लगभग 3 फीसदी गिरकर बंद हुए।

कुछ सेक्टरों में रही हल्की बढ़त

कमजोर बाजार के बीच ऑटो, मेटल और मीडिया सेक्टर के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली। हालांकि, इनकी बढ़त बाजार की कुल गिरावट को संभाल नहीं सकी।

वैश्विक बाजारों का मिला-जुला रुख

विदेशी बाजारों में भी अलग-अलग रुख देखने को मिला। अमेरिका और यूरोप के वायदा सूचकांक दबाव में रहे, जबकि एशियाई बाजारों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। जापान, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया और चीन के प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक घटनाक्रम पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire