Top
Begin typing your search above and press enter to search.

share market opening bell 27th july: शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

share market opening bell 27th july: शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल
X

नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Opening Bell 27th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 27 जुलाई को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक संसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। ट्रेड के शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 573.45 अंक या 0.75 प्रतिशत की उछाल के साथ 76,633.22 पर है। वहीं, एनएसई निफ्टी 159.15 अंक या 0.67 प्रतिशत मजबूत होकर 23,926.60 पर नजर आ रहा है।

बीएसई सेंसेक्स के टॉप-30 शेयरों में से 29 हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जबकि एक में गिरावट देखी गई। वहीं, एनएसई निफ्टी के टॉप-50 स्टॉक में से 46 में तेजी रही, जबकि, 4 स्टॉक गिरावट के साथ कारोबार के लिए खुले।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप और लॉर्जकैप हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। डिफेंस सेक्टर में भी मामूली तेजी देखने को मिल रही है। पॉवर और एनर्जी ने सेक्टर भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है, जहां यह इंडेक्स 458 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। ऑयल और गैस में मामूली बढ़त है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire