Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Indian Share Market Today 12 August: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 109 अंकों की तेजी, निफ्टी में सुधार

Indian Share Market Today 12 August: नई दिल्ली/मुंबई। वैश्विक बाजारों में चल रही हलचल के बीच बुधवार 12 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई।

Indian Share Market Today 12 August: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 109 अंकों की तेजी, निफ्टी में सुधार
X

Indian Share Market Today 12 August: नई दिल्ली/मुंबई। वैश्विक बाजारों में चल रही हलचल के बीच बुधवार 12 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। आज अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों और देश में कई बड़ी कंपनियों की तिमाही आय के नतीजे भी पर बाजार की नजर है।

सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव

घरेलू बाजार के शुरुआती कारोबार में संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 109 अंकों की बढ़त के साथ 78263 के स्तर पर खुला। जबकि राष्ट्रीय शेयर बाजार का सूचकांक निफ्टी महज 0.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24472 पर खुला। इससे पहले कल के सत्र में सेंसेक्स 388 अंक टूटकर 78,154 और निफ्टी 112 अंक फिसलकर 24,471 पर बंद हुआ था।

कंपनियों के तिमाही परिणाम

आज निवेशकों की नजर प्रमुख कंपनियों के नतीजों पर रहेगी, क्योंकि आज 470 से अधिक कंपनियों के परिणाम घोषित होने वाले हैं। इनमें टाटा मोटर्स, ग्रासिम, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, लेंसकार्ट, जीएमआर एयरपोर्ट्स, इरकॉन और IRCTC शामिल हैं, जिनसे बाजार को दिशा मिलेगी।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में आज कोस्पी इंडेक्स 2.44% बढ़त के बाद 1.5% पर बंद हुआ। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.076% और टॉपिक्स 0.34% मजबूती के साथ बंद हुआ। जबकि गिफ्ट निफ्टी 24,546.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद से केवल 6 अंक ऊपर बना हुआ है।

अमेरिकी वॉल स्ट्रीट पर लगातार दूसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गई, जहां डॉऊ जोन्स 430 अंक गिरकर 180 अंक नीचे बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.3% और नैस्डैक में 0.6% गिरावट रही। निवेशक अब जुलाई के अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति यानी CPI डेटा का इंतजार कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire