Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल से लटेरी जा रही बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

भोपाल से लटेरी जा रही बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
X

भोपाल। भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र में एक बस पलटने से हुए हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के रुनाहा की बड़ली वेयर हाउस के पास भोपाल से लटेरी जा रही शक्ति कंपनी की यात्री बस बाइक सवार को बचाने में पलट गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्ण ठाकुर एवं तहसीलदार करुणा दण्डोतिया मौके पर टीम के साथ पहुंचे। सबसे ज्यादा घायल बाइक सवार हुए है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानो तो यात्री बस रुनहा गांव की बाल्डी के पास पहुंची थी तभी सामने से आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने अपना संतुलन खो दिया। और बस पलटी खा गई हादसे में करीब 12 लोगों के घायल होने की खबर है सबसे ज्यादा घायल बाइक सवार ही बताई जा रहे हैं जिनके हाथ और पर फैक्चर हो गए हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire