Top
Begin typing your search above and press enter to search.

प्रभात चौराहे पर बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

प्रभात चौराहे पर बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत
X

भोपाल: भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रभात चौराहे पर पैगवार ट्रेवल्स की बस ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, पुलिस ने ऑटो से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद पुलिस ने ऐशबाग थाने को सूचना दी, लेकिन 108 एंबुलेंस को कई बार फोन करने के बावजूद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंततः पुलिस को मजबूरन एक लोडिंग थ्री व्हीलर ऑटो की मदद से मृतका को हमीदिया अस्पताल पहुंचाना पड़ा। ऑटो चालक घनश्याम पुरवइया और पुलिस कर्मियों ने शव को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

मृतका की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

मृतक महिला की पहचान सोमवती मिश्रा (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी पुष्टि उसके पैन कार्ड से की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बस चालक की तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire