Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bus caught fire: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 48 यात्रियों की जान

Bus caught fire

Bus caught fire: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची 48 यात्रियों की जान
X

Bus caught fire: नई दिल्ली: मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब आगरा से नोएडा जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। यह घटना माइलस्टोन 64 के पास गांव कटैलिया के निकट हुई, जहां देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

Bus caught fire: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं उठता देख स्थानीय निवासी यशपाल सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में 48 यात्री सवार थे।

Bus caught fire: पुलिस की तत्परता से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। बताया गया कि बस में सवार यात्री आगरा में ताजमहल घूमकर दिल्ली लौट रहे थे। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जो एक बड़ी राहत की बात है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire